Pratapgarh: लिंग के आधार पर किसी भी महिला के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा- अपर जिला जज सुमित पंवार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं के अधिकार एवं बाल अधिकार विषय पर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।
Pratapgarh News INA.
महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए कानूनों का प्रावधान किया गया है, जिसे जागरूक होकर प्राप्त कर सकती हैं। कानून के अंतर्गत ऐसी व्यवस्था है कि लिंग के आधार पर किसी भी महिला के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह बात अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने कही। इससे पहले उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं के अधिकार एवं बाल अधिकार विषय पर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लिंग परीक्षण के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्रों में आगे आ रही हैं, लड़कियों आज शिक्षा प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर पीएलवी राम प्रकाश पाण्डेय, एआरपी धर्मेंद्र ओझा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?