Pratapgarh News: शख्स ने SDM से गाली बकने की अनुमति मांगी, कहा- माइक लगाकर 2 घंटे गाली देना चाहता हूं
यकीन मानिए कि बहुत इच्छा होने पर भी ना तो जूते से मारूंगा और ना ही कोई धमकी दूंगा। इतना ही नहीं, गाली देने के बाद खुद को कानून के हवाले भी कर दूंगा। समय होगा दिन में 12 बजे और तारीख 15 जनव...
By INA News Pratapgarh.
प्रतापगढ़ से एक अलग ही मामला सामने आया है, एक शख्स ने SDM को पत्र लिखकर एक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ और जिला संवाददाता को 2 घंटे तक गाली बकने की अनुमति मांगी है। इसके लिए माइक लगाने का आग्रह भी किया है। उसने यह भी कहा कि गाली कार्यक्रम के बाद वह खुद को शहर कोतवाल के सुपुर्द कर देगा, जिससे कि सुसंगत धाराओं में चालान हो सके। हालांकि अभी तक पुलिस-प्रशासन की तरफ से जवाब नहीं आया है। दरअसल, यहां के एक प्रतीक सिन्हा नामक शख्स की जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। एक मुख्य समाचार पत्र में शख्स की भूमि को सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध प्लॉटिंग की खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद ही कार्रवाई हुई। उसने पत्र में लिखा कि महोदय, इस पूरे प्रकरण से मेरी छवि धूमिल हुई है। मैं समाचार पत्र के दफ्तर के सामने माइक लगाकर दो घंटे तक जमकर गाली बकना चाहता हूं।
यकीन मानिए कि बहुत इच्छा होने पर भी ना तो जूते से मारूंगा और ना ही कोई धमकी दूंगा। इतना ही नहीं, गाली देने के बाद खुद को कानून के हवाले भी कर दूंगा। समय होगा दिन में 12 बजे और तारीख 15 जनवरी। उसने पत्र में आगे लिखा है कि वह केवल गाली ही बकता रहेगा और पिटाई और धमकी नहीं देगा। गाली कार्यक्रम के बाद वह खुद को शहर कोतवाल के सुपुर्द कर देगा, जिससे कि सुसंगत धाराओं में चालान हो सके। हालांकि अभी तक पुलिस-प्रशासन की तरफ से जवाब नहीं आया है। ज्ञात हो कि जिले के दहिलामऊ निवासी प्रतीक सिन्हा की रंजीतपुर चिलबिला की जमीन पर प्रशासनिक बुलडोजर गरजा। प्रतीक ने पहले तो मुख्य संपादक सहित स्थानीय संपादक को बाकायदा पत्र भेजकर खबर से जुड़ा सबूत मांगा है।
ना मिलने की स्थिति में अदालत तक पहुंचने की बात कही गई है या फिर अखबार में खंडन छापा जाए। वह यहीं नहीं रुका, बल्कि एसडीएम को इस बाबत पत्र लिख डाला। उसने समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ और जिला संवाददाता को 2 घंटे तक गाली बकने की अनुमति मांगी है। इसके लिए माइक लगाने का आग्रह भी किया है। SDM को संबोधित पत्र में, खुद को प्रतीक सिन्हा बताने वाले व्यक्ति ने माइक के साथ एक अखबार के कार्यालय के बाहर दो घंटे की अनुमति मांगी है। यह पत्र कथित तौर पर अखबार के एक लेख के बाद सामने आया।
जिसमें उन्हें ‘भूमि माफिया’ के रूप में संदर्भित किया गया था और उन्होंने मानहानि नोटिस भेजने के बाद गालियां देने की अपनी उत्सुकता बताई थी। अधिकारियों को लिखे पत्र में व्यक्ति ने उल्लेख किया कि 9 जनवरी को ‘बिना किसी कारण के उसकी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। पत्र के अनुसार, इसके बाद अखबार ने उन्हें ‘माफिया’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखबार के इस अंश में सबूतों का अभाव है और इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
What's Your Reaction?











