Sambhal : सम्भल-मुरादाबाद रोड पर तालाब की करोड़ों की भूमि का सीमांकन, कब्जा मुक्त कराई गई ग्राम समाज की जमीन
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार द्वारा राजस्व निरीक्षक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें छह लेखपाल शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर भू-अभि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल–मुरादाबाद रोड पर स्थित ग्राम शहजादी सराय बाहर चुंगी में बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा गाटा संख्या 304 की तालाब की भूमि का सीमांकन कराया गया। यह भूमि ग्राम समाज में तालाब के नाम दर्ज है, जिसका कुल रकबा 0.259 हेक्टेयर है। सीमांकन की कार्रवाई तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के निर्देश पर की गई।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार द्वारा राजस्व निरीक्षक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें छह लेखपाल शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर भू-अभिलेख एवं भूचित्र के अनुसार तालाब की भूमि का सीमांकन किया। सीमांकन के दौरान स्पष्ट हुआ कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था।
कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने मौके पर नापजोख कर तालाब की वास्तविक सीमा चिन्हित की और ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया तथा बुलडोजर कार्यवाही भी हुई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सम्भल–मुरादाबाद रोड पर स्थित इस तालाब की भूमि की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। करीब चार बीघा भूमि पर कपिल सिंघल, आरिफ हिलाल व अन्य लोगों द्वारा कब्जा किया गया था।
बुधवार को की गई कार्रवाई में तालाब की भूमि का विधिवत सीमांकन कराकर अवैध कब्जों को हटवाया गया और भूमि को ग्राम समाज के सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सीमांकन एवं कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया।
Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
What's Your Reaction?











