Sambhal : भाकियू बीआरएसएस ने एकमुश्त समाधान योजना में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भाकियू बीआरएसएस के जिलाध्यक्ष कामेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्तमान में लागू एकमुश्त समाधान योजना का लाभ आधे से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। उन्हों

Dec 31, 2025 - 21:40
 0  12
Sambhal : भाकियू बीआरएसएस ने एकमुश्त समाधान योजना में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Sambhal : भाकियू बीआरएसएस ने एकमुश्त समाधान योजना में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) ने एकमुश्त समाधान योजना में सुधार की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष कामेंद्र के नेतृत्व में बिजली घर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की गई तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन विद्युत अधिशासी अभियंता को सौंपा गया।

भाकियू बीआरएसएस के जिलाध्यक्ष कामेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्तमान में लागू एकमुश्त समाधान योजना का लाभ आधे से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना की शर्तें जटिल होने के कारण गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के विद्युत उपभोक्ता इससे वंचित रह जा रहे हैं। संगठन ने मांग की कि योजना में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि 100 प्रतिशत विद्युत उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके और बकाया बिजली बिलों का समाधान सरल तरीके से हो।प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि ग्राम सैंडा, सिंहपुर सानी और लाखौरी जलालपुर में विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है, जिससे किसानों की सिंचाई, घरेलू उपभोक्ताओं की दिनचर्या और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। भाकियू बीआरएस ने चेतावनी दी कि यदि एकमुश्त समाधान योजना में शीघ्र सुधार नहीं किया गया और गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow