Lucknow : मुख्य सचिव एसपी गोयल से 2025 बैच के आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें राष्ट्र सेवा का सुनहरा मौका मिला है। वे राष्ट्र के हितों को विश्व मंच पर आगे बढ़ाएं। मुख्य सचिव ने आह्वान कि

Jan 20, 2026 - 23:43
 0  3
Lucknow : मुख्य सचिव एसपी गोयल से 2025 बैच के आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
Lucknow : मुख्य सचिव एसपी गोयल से 2025 बैच के आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ में लोक भवन स्थित मुख्य सचिव के कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल से 2025 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रगति और विकास पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के मजबूत होने से देश-विदेश के निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश तेजी से देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी प्रगति हुई है, जिससे गुणवत्ता और पहुंच में सुधार आया है।

उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें राष्ट्र सेवा का सुनहरा मौका मिला है। वे राष्ट्र के हितों को विश्व मंच पर आगे बढ़ाएं। मुख्य सचिव ने आह्वान किया कि वे ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएं तथा भारत की सकारात्मक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत करें। प्रशिक्षु अधिकारियों में प्रशांत सिंह, रोहित सिंघल, आकाश श्रीवास्तव, प्रियांशु मिश्रा, देवांशी सक्सेना और दमनप्रीत अरोरा शामिल थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एसवीएस रंगाराव, सचिव मुख्यमंत्री सूर्यपाल गंगवार और उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रथमेश कुमार मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow