ग्रेटर नोएडा में ऋषि वशिष्ठ आश्रम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संगम: हनुमान चालीसा पाठ व राम कीर्तन के साथ जस्टिस स्वामीनाथन के समर्थन में प्रस्ताव पारित।

पश्चिमी ग्रेटर नोएडा स्थित ऋषि वशिष्ठ आश्रम, वशिष्ठ उद्यान में शनिवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री राम का भव्य

By INA News Desk
Dec 13, 2025 - 14:09
244 Views
ग्रेटर नोएडा में ऋषि वशिष्ठ आश्रम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संगम: हनुमान चालीसा पाठ व राम कीर्तन के साथ जस्टिस स्वामीनाथन के समर्थन में प्रस्ताव पारित।
ग्रेटर नोएडा में ऋषि वशिष्ठ आश्रम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संगम: हनुमान चालीसा पाठ व राम कीर्तन के साथ जस्टिस स्वामीनाथन के समर्थन में प्रस्ताव पारित।
Advertisement
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: पश्चिमी ग्रेटर नोएडा स्थित ऋषि वशिष्ठ आश्रम, वशिष्ठ उद्यान में शनिवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री राम का भव्य कीर्तन तथा भारत माता की जय-घोष के साथ पावन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने भक्ति, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया, जहां पूरा वातावरण राम भक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

आश्रम के सभी पालकगणों और भक्तों ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन के विरुद्ध विपक्षी दलों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव की कड़ी निंदा की। भक्तों ने इसे सनातन धर्म की मर्यादा और आस्था पर हमला बताया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मदुरई के पवित्र मुरुगन मंदिर (तिरुप्परंकुंड्रम सुब्रमण्या स्वामी मंदिर) में दीप प्रज्ज्वलन की अनुमति का समर्थन किया गया।  इस संबंध में केंद्र सरकार से विनम्र लेकिन दृढ़ आग्रह किया गया कि सनातन परंपराओं के सम्मान, धर्म की प्रतिष्ठा और भारतीय संस्कृति की अखंडता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए मुरुगन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन की अनुमति सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों ने संकल्प लिया कि जब तक धर्म की मर्यादा, आस्था की गरिमा और भारत की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक एकजुट रहकर संघर्ष जारी रखेंगे।यह आयोजन सनातन संस्कृति की रक्षा और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के प्रति भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर अमित चौहान, जेके शर्मा, सदन शर्मा, रामगोपाल उपाध्याय, पवन कुमार, हरीश शर्मा, करम पाल सिंह, जे.एन. प्रसाद  आदि लोग मौजूद रहे। 

Also Read- केदारनाथ तक 7 किमी लंबी सुरंग बनाने की तैयारी, हर मौसम में आसान होगी यात्रा, 4-5 साल में बनकर तैयार होगा नया रास्ता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement