Bajpur: नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ। 

बाजपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि. के नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को समिति सचिव व एडीओ सहकारिता संजय

Jun 1, 2026 - 19:12
32 Views
Bajpur: नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ। 
नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: बाजपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि. के नवनिर्वाचित संचालक मण्डल को समिति सचिव व एडीओ सहकारिता संजय म्यान ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित संचालक मण्डल ने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से समिति हितार्थ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान आयोजित प्रथम बैठक में समिति संचालक शशीबाला सरना व विपिन गर्ग ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने व खाद लेने की अनुमति हेतु काशीपुर के बजाय बाजपुर के ही कृषि अधिकारी को अधिकृत किये जाने का प्रस्ताव रखा। समिति की खाली दो दुकानों को टेण्डर प्रक्रिया के तहत उच्चतम बोलीदाता को दिये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कुलविन्दर कौर, उपाध्यक्ष गुलवेश आलम, संचालक शशीबाला सरना, विपिन गर्ग, मंजीत कौर, मौ. उमर, राजीत सिंह, नामित संचालक वीरेन्द्र बिष्ट मौजूद रहे।

Also Read- Bajpur : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उपजिला चिकित्सालय में जागरूकता शिविर का आयोजन, तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की दी गई विस्तृत जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow