Hardoi: पुरानी रंजिश में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी घायल। 

अतरौली थाना क्षेत्र के गंज भरावन में रविवार रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच जमकर

Jun 1, 2026 - 19:06
55 Views
Hardoi: पुरानी रंजिश में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी घायल। 
पुरानी रंजिश में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी घायल। 

रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी
भरावन/हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के गंज भरावन में रविवार रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा पत्नी निशार तथा दूसरे पक्ष के इसरार, अबरार पुत्रगण इल्ताज के बीच पूर्व से चल रहे मुकदमों में सुलह कराने को लेकर काफी समय से तनाव बना हुआ था। रविवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

मारपीट के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने पर सीमा पत्नी निशार और उनके पति घायल हो गए। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी इसरार, अबरार और सलीम समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी वेबसाइट और गेमिंग ऐप से साइबर ठगी करने वाला 10 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow