Sambhal : सम्भल को मिली बड़ी सौगात, प्रभारी मंत्री ने बिजली उपकेंद्र का किया उद्घाटन, उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोड से राहत

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि इस उपकेंद्र का निर्माण 671.84 लाख रुपये की लागत से किया गया है। ततारपुर के इस नए बिजली घर से क्षेत्र के करीब 10 गांव जोड़े जाएंगे, जिससे 1800 उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। यहां 5-5 एमवीए क्षमता के दो

Jun 1, 2026 - 23:21
43 Views
Sambhal : सम्भल को मिली बड़ी सौगात, प्रभारी मंत्री ने बिजली उपकेंद्र का किया उद्घाटन, उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोड से राहत
Sambhal : सम्भल को मिली बड़ी सौगात, प्रभारी मंत्री ने बिजली उपकेंद्र का किया उद्घाटन, उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोड से राहत

सम्भल के ततारपुर गांव में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की योजना के तहत बनाए गए नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री और होमगार्ड्स व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बटन दबाकर फीडर चालू किया और इस बिजली घर को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने प्रभारी मंत्री को पुस्तक और फूल देकर उनका स्वागत किया।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि इस उपकेंद्र का निर्माण 671.84 लाख रुपये की लागत से किया गया है। ततारपुर के इस नए बिजली घर से क्षेत्र के करीब 10 गांव जोड़े जाएंगे, जिससे 1800 उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। यहां 5-5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र बनने से विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकारी नौकरियां भी पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दी जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को बढ़ते तापमान को देखते हुए चौराहों पर कामगारों और राहगीरों के लिए साफ पानी का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

इस विकास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी संतोष देवी और ममता देवी को प्रभारी मंत्री द्वारा उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही कृषि विभाग की ओर से किसानों को मिनी बीज किट बांटी गई। सालाना एक लाख रुपये से अधिक की कमाई करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राम आशीष, कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता रघुनाथ मित्तल, खंड विकास अधिकारी प्रेम पाल सिंह और एसडीओ चंद्र भूषण सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow