Prayagraj : कोर्ट मैरिज के विवाद में लड़के के चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लड़की पक्ष पर लगा आरोप

जानकारी के मुताबिक, खेती-किसानी करने वाले तिलकधारी के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और दो बेटे हैं। उनके भाई का बेटा गांव की ही एक युवती के साथ घर से चला गया था और दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद जब दोनों वापस लौटे, तो दोनों

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 23:23
45 Views
Prayagraj : कोर्ट मैरिज के विवाद में लड़के के चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लड़की पक्ष पर लगा आरोप
Prayagraj : कोर्ट मैरिज के विवाद में लड़के के चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लड़की पक्ष पर लगा आरोप

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में कोर्ट मैरिज को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिछले बारह दिनों से दोनों परिवारों के बीच चल रहा तनाव लड़के के चाचा की हत्या के साथ खत्म हुआ। घूरपुर थाना क्षेत्र के डेरा चकिया गांव में लड़के के चाचा तिलकधारी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के सिर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। पीड़ित परिवार ने लड़के के ससुर और उसके साथियों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, खेती-किसानी करने वाले तिलकधारी के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और दो बेटे हैं। उनके भाई का बेटा गांव की ही एक युवती के साथ घर से चला गया था और दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद जब दोनों वापस लौटे, तो दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव और तनाव बहुत बढ़ गया था। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए रात के समय लड़की के परिवार वाले तिलकधारी के घर पहुंचे थे, जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी। करीब दो घंटे तक चली बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और कहासुनी हो गई। आरोप है कि लड़की का पिता गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद जब सभी लोग सोने चले गए, तभी भोर में किसी समय तिलकधारी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow