Pilibhit : प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही गजरौला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्ट

May 26, 2026 - 21:57
 0  10
Pilibhit : प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
Pilibhit : प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ पर चुनरी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा के मजरा घियोना गांव की है। सुबह के समय जब ग्रामीण गांव के प्राइमरी स्कूल के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने पेड़ से शव को लटकते हुए देखा। यह बात पूरे गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गजरौला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान घियोना गांव के रहने वाले बाईस साल के हरिशंकर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Also Click : Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow