Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

संगठन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की हर गली और मोहल्ले की सही जानकारी सिर्फ ग्राम प्रधान को ही होती है। गांव की किस गली में क्या काम होना है और वहां के लोगों की क्या परेशानियां हैं, इसे एक प्रधान ही अच्छी तरह समझ सकता है, कोई बाहरी

May 26, 2026 - 00:40
 0  4
Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें
Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

लखनऊ में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है और भरोसा दिलाया है कि उनका संगठन सरकार के साथ हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों के हक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे पहले साल 2021 में एडो को प्रशासक बनाया गया था, जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े सारे काम पूरी तरह से रुक गए थे।

संगठन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की हर गली और मोहल्ले की सही जानकारी सिर्फ ग्राम प्रधान को ही होती है। गांव की किस गली में क्या काम होना है और वहां के लोगों की क्या परेशानियां हैं, इसे एक प्रधान ही अच्छी तरह समझ सकता है, कोई बाहरी प्रशासक नहीं। पंचायती ग्राम प्रधान संगठन ने बाईस अप्रैल को लखनऊ में एक बड़ी बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री ने उस बैठक में उठाए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार के इस कदम के लिए पूरा संगठन मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करता है।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow