Deoband: ईद-उल-अज़हा से पहले देवबंद की बदहाल सफाई व्यवस्था, नाले में कूड़े का ढेर। 

देवबंद के मौहल्ला पठानपुरा इलाके में खुले नाले में जमा भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा नगर पालिका परिषद की लापरवाही को उजागर

May 26, 2026 - 10:58
36 Views
Deoband: ईद-उल-अज़हा से पहले देवबंद की बदहाल सफाई व्यवस्था, नाले में कूड़े का ढेर। 
ईद-उल-अज़हा से पहले देवबंद की बदहाल सफाई व्यवस्था, नाले में कूड़े का ढेर। 

देवबंद: देवबंद के मौहल्ला पठानपुरा इलाके में खुले नाले में जमा भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा नगर पालिका परिषद की लापरवाही को उजागर कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नगरी देवबन्द में ईद-उल-अज़हा जैसे बड़े त्योहार से पहले भी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहाँ नाले और सडक की सफाई को लगभग 5 महीने बीत चुके हैं। लेकिन नगर पालिका का इस और बिलकुल भी ध्यान नहीं हैं। गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं डेंगू बीमारी से लोग ग्रस्त हैं और ज़्यादा बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। नाले के जाम होने से शहर के पानी निकासी प्रभावित हो रही है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव का खतरा बढ़ गया है। कूड़ा और पानी इतना भरा हैं अगर गलती से कोई बच्चा या बड़ा इंसान इसमें गिर जाये तो वो वहीँ दम तोड़ दे। क्षेत्र के नागरिक नगर पालिका परिषद देवबंद से तुरंत सफाई कराने और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग करते हैं। 

Also Read- Lucknow : योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, प्रधानों को बनाया जाएगा ग्राम पंचायतों का प्रशासक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow