Sambhal: शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण: सम्भल में बंद जनरल स्टोर धधका, 50 लाख का नुकसान। 

सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायतरीन में मंगलवार तड़के एक बंद जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में

May 26, 2026 - 11:06
124 Views
Sambhal: शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण: सम्भल में बंद जनरल स्टोर धधका, 50 लाख का नुकसान। 
मनोज गुप्ता, दुकानदार

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायतरीन में मंगलवार तड़के एक बंद जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे दुकान के अंदर से धुआं और आग निकलनी शुरू हुई, लेकिन उस वक्त सड़कें सुनसान होने की वजह से किसी की नजर नहीं पड़ी। करीब छह बजे सड़क पर कबाड़ बीनने पहुंचे बच्चों ने दुकान से उठती लपटों को देखा और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान जल चुका था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, जबकि दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Also Read- Lucknow : सीएम योगी की पहल से बदल रही निराश्रित बच्चों की जिंदगी, बोर्ड परीक्षाओं में 213 बच्चों की सफलता ने बढ़ाया प्रदेश का मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow