Sambhal: जहां पहले कुर्बानी होती थी, वहीं होगी - ईद-उल-अज़हा पर सपा नेता का बड़ा बयान, प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन। 

सम्भल में आगामी ईद-उल-अज़हा को लेकर सियासत और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद

May 26, 2026 - 15:53
40 Views
Sambhal: जहां पहले कुर्बानी होती थी, वहीं होगी - ईद-उल-अज़हा पर सपा नेता का बड़ा बयान, प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन। 
सईद अख्तर इसराइली, जिला सचिव समाजवादी पार्टी

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आगामी ईद-उल-अज़हा को लेकर सियासत और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने एसडीएम सम्भल को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।

सपा नेता सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार तीन दिन तक चलता है, इसलिए लगातार बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लाइट आएगी तो पानी आएगा और पानी आएगा तो सफाई होगी।0सईद अख्तर इसराइली ने शहरवासियों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता कायम रखी जाए और ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की भी अपील की और कहा कि इस्लाम भी इसकी इजाज़त नहीं देता। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी के सवाल पर सपा नेता का बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा जहां-जहां हमारी कुर्बानी होती आई थी, वहीं होगी। मुसलमान हमेशा कानून का पालन करता आया है और आगे भी करता रहेगा। ज्ञापन में ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती, खराब बिजली लाइनों की मरम्मत और पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की गई है।

Also Read- चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में हुआ पिछले 16 वर्षों का सबसे भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट और जहरीली गैस की चपेट में आने से 90 से अधिक मजदूरों की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow