Sambhal: ईद-उल-अजहा को लेकर सम्भल नगर पालिका अलर्ट, 37 वार्डों में विशेष सफाई और QRT तैनात।

सम्भल में आगामी Eid al-Adha को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने

May 26, 2026 - 15:58
29 Views
Sambhal: ईद-उल-अजहा को लेकर सम्भल नगर पालिका अलर्ट, 37 वार्डों में विशेष सफाई और QRT तैनात।
मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आगामी Eid al-Adha को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों से भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और संक्रमण रोकथाम के लिए चूना, मैलाथियान, डस्ट और बायो-कल्चर समेत जरूरी कीटनाशक सामग्री की खरीद पूरी कर ली गई है।

नगर पालिका ने अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था भी की है, ताकि कुर्बानी के अवशेषों का समय से निस्तारण कराया जा सके। सभी वाहनों को त्रिपाल से ढककर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई है, जो लगातार निगरानी करेगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सम्भल के सभी 37 वार्डों में वार्डवार गाड़ियां और सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक थाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी अलग से वाहन लगाए जाएंगे। सभी अधिकारी लगातार फील्ड में मूवमेंट करते रहेंगे और यह विशेष व्यवस्था लगातार तीन दिनों तक लागू रहेगी। कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए वाजिदपुरम और तुर्तीपुर इल्हा स्थित डम्पिंग ग्राउंड तैयार कर दिए गए हैं। दोनों स्थानों पर गड्ढों की खुदाई पूरी हो चुकी है और वहां कर्मचारियों के साथ वाहनों की भी तैनाती कर दी गई है। ईदगाहों की सफाई भी पूरी करा दी गई है। नगर पालिका का दावा है कि इस बार ईद-उल-अजहा पर सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow