Sambhal: चरी के खेत में नग्न हालत में मिला युवक का जला शव, शनिवार से लापता था फुरकान। 

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चरी के खेत में एक युवक का नग्न अवस्था

By INA News Desk
May 26, 2026 - 16:06
68 Views
Sambhal: चरी के खेत में नग्न हालत में मिला युवक का जला शव, शनिवार से लापता था फुरकान। 
चरी के खेत में नग्न हालत में मिला युवक का जला शव, शनिवार से लापता था फुरकान। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चरी के खेत में एक युवक का नग्न अवस्था में जला हुआ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय फुरकान पुत्र कल्लू निवासी सलारपुर कला के रूप में हुई है। शव का चेहरा झुलसा हुआ था और पास में जले हुए कपड़े पड़े मिले। घटना के बाद गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के मुताबिक फुरकान शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव के ही एक युवक के साथ घर से निकला था। वह ईंट भट्टों पर चिमनी बनाने का काम करता था और मजदूरी करके बाहर से लौटा था। घर आने के बाद उसने अपनी भाभी को 8 हजार रुपये रखने के लिए दिए थे, लेकिन बाद में वापस लेकर शराब पीने जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। मृतक की भाभी ने बताया कि फुरकान शराब पीने का आदी था और कई बार नशे में घर लौट आता था, लेकिन इस बार पूरी रात और अगले दिन तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह परिवार के ही एक रिश्तेदार घास लेने खेत की तरफ गए थे। वहां कुत्तों के भौंकने और बदबू आने पर उन्होंने देखा कि खेत में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा तो फुरकान का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर के बाल और कपड़े जले हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सम्भल कुलदीप सिंह ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चरी के खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान फुरकान पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। वह शराब पीने का आदी था और उसके खिलाफ चोरी के मुकदमे भी दर्ज रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow