Amroha News:अमरोहा में अमन-चैन के पैगाम के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतज़ाम। 

अमरोहा जिले भर में ईद-उल-अजहा की नमाज रविवार सुबह पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई। अमरोहा की ऐतिहासिक ईदगाह ....

By INA News Desk
Jun 7, 2025 - 18:41
70 Views
Amroha News:अमरोहा में अमन-चैन के पैगाम के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतज़ाम। 

अमरोहा जिले भर में ईद-उल-अजहा की नमाज रविवार सुबह पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई। अमरोहा की ऐतिहासिक ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज संपन्न हुई। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे।

Also Read- Trending News: मैनपुरी में फर्जी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का भंडाफोड़- 600 युवकों से करोड़ों की ठगी, तेलंगाना पुलिस की जांच शुरू।

ड्रोन कैमरों से भीड़ और आसपास के इलाकों की निगरानी की गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर खुद मौजूद रहे। अमरोहा ईदगाह समेत पूरे जनपद में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ रूट मार्च भी किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सभी थाना क्षेत्रों में ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow