Hathras : गलत इलाज से आठ साल के बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी थी हालत

परेशान परिवार वाले बच्चे को लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने अस्पताल में काफी शोर-शराबा किया। इसके बाद बच्चे को

By INA News Desk
May 1, 2026 - 23:46
35 Views
Hathras : गलत इलाज से आठ साल के बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी थी हालत
छोंडा का मासूम जिसकी चिक्तिसक के इंजेक्‍शन से मौत हुई
Advertisement
Advertisement

हाथरस के छौंड़ा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। प्रवीण पाठक के पुत्र देव पाठक को पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद परिवार वाले उसे नगला गढ़ू चौराहे के पास एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई।

परेशान परिवार वाले बच्चे को लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने अस्पताल में काफी शोर-शराबा किया। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ फिर से डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और लोग गुस्से में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। परिवार के लोग आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस ने उन्हें समझाया, जिसके बाद वे शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement