Barabanki : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्लेटफार्म नंबर चार पर बने ओवरब्रिज के ठीक नीचे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:04
50 Views
Barabanki : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Barabanki : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बाराबंकी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला बंकी का रहने वाला मोहम्मद इम्तियाज राईन प्लेटफार्म नंबर चार पर काठगोदाम एक्सप्रेस में सवार हो रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे चला गया।

प्लेटफार्म नंबर चार पर बने ओवरब्रिज के ठीक नीचे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के पास से कोई रेल टिकट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई कि मोहम्मद इम्तियाज तीन दिन पहले ही विदेश से लौटा था। वह किसी काम से गोण्डा जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था और ट्रेन पर चढ़ते समय यह अनहोनी हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow