Hathras : सदौलपुर में किसानों की बड़ी बैठक, ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में महापंचायत की तैयारी

बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अमर नोहवार ने किसानों के सामने आ रही अलग-अलग दिक्कतों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन सभी स

By INA News Desk
May 1, 2026 - 23:44
34 Views
Hathras : सदौलपुर में किसानों की बड़ी बैठक, ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में महापंचायत की तैयारी
बैठक करते भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के सदस्य

हाथरस की ग्राम पंचायत सदौलपुर में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) की एक बड़ी बैठक हुई। इस सभा में किसानों ने सरकार की व्यापार नीति यानी ट्रेड डील को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जल्द ही दिल्ली में एक विशाल महापंचायत बुलाई जाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अमर नोहवार ने किसानों के सामने आ रही अलग-अलग दिक्कतों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह की पंचायतों के जरिए किसानों को सरकार की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली में होने वाली महापंचायत की तारीख का फैसला कर लिया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रभुता, मंडल महासचिव विनोद कुमार और युवा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow