Hathras : पुलिस की पहल पर सुलझा घरेलू विवाद, साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया। थाना प्रभारी रितु तोमर ने पति-पत्नी के बीच बातचीत कराई और उनकी काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान पीड़िता
हाथरस के महिला थाने में पुलिस की कोशिशों से एक उजड़ता हुआ परिवार फिर से बस गया। कोतवाली हाथरस क्षेत्र की रहने वाली अन्नू ने अपने पति देव प्रकाश और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप था कि ससुराल में उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया। थाना प्रभारी रितु तोमर ने पति-पत्नी के बीच बातचीत कराई और उनकी काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान पीड़िता ने अपनी परेशानियां बताईं, जिसके बाद पति और ससुराल पक्ष ने अपनी गलती मानी। उन्होंने पुलिस के सामने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे पीड़िता के साथ किसी भी तरह की मारपीट या बुरा व्यवहार नहीं करेंगे।
पुलिस की समझा-बुझाकर की गई इस बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद खत्म हो गया और आपसी सहमति बन गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और लिखित में दिया कि वे अब कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते। इस सफल काउंसलिंग के बाद पति अपनी पत्नी को सम्मान के साथ घर ले गया।
Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस
What's Your Reaction?









