Hardoi : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के गुर
थाना बिलग्राम की टीम ने बीजीआरएम इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पंपलेट बांटकर मुसीबत के समय पुलिस की मदद लेने के तरीके बताए। वहीं थाना पा
हरदोई जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। थाना सुरसा की टीम ने ग्राम गोरही में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 181 और 108 के बारे में विस्तार से बताया। बच्चियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया और उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में थाना बिलग्राम की टीम ने बीजीआरएम इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पंपलेट बांटकर मुसीबत के समय पुलिस की मदद लेने के तरीके बताए।
वहीं थाना पाली की टीम ने भी कस्बे में बालिकाओं को इकट्ठा कर उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत किया। पुलिस टीम ने साइबर ठगी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया और आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों में उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेमलता, महिला हेड कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









