Lucknow : मछुआ पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही कर पद भरे जाएं, शासन या निदेशालय स्तर पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहने पाए- डॉ संजय कुमार निषाद

डा0 निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्राप्त बजट हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनायी जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित अवधि में ही कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा जाए। मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार करा

Apr 20, 2026 - 21:49
 0  7
Lucknow : मछुआ पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही कर पद भरे जाएं, शासन या निदेशालय स्तर पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहने पाए- डॉ संजय कुमार निषाद
Lucknow : मछुआ पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही कर पद भरे जाएं, शासन या निदेशालय स्तर पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहने पाए- डॉ संजय कुमार निषाद

  • निर्धारित अवधि में लक्ष्य प्राप्त न करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही होगी
  • योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए- डॉ संजय कुमार निषाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने आज यहां विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक में कहा कि मछुआ (चतुर्थ श्रेणी तकनीकी) पद पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर पद भरे जाएं। विभाग में जो भी पद खाली हैं उन पर नियमानुसार शीघ्र भर्ती की जाए। डॉ निषाद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन या निदेशालय स्तर पर किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली लंबित न रहे। पत्रावलियों निर्धारित अवधि में पूर्ण की जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।डा0 निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्राप्त बजट हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनायी जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित अवधि में ही कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा जाए। मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य दक्षता एवं टेªनिंग कराई जाए। मत्स्य विकास मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डा0 निषाद ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में और वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने में मत्स्य विकास विभाग की विशेष भूमिका है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मत्स्य पालन के परम्परागत पेशे का वैज्ञानिक विधि एवं तकनीकी के समन्वय से आधुनिकीकरण करें और मछुआ समुदाय की आर्थिक उन्नति के साथ ही प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी बनाए। मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की व्यापक समीक्षा करते हुए मंत्री ने योजना मे अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों के गठन के लंबित प्रस्तावों का निस्तारण एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाए।

मत्स्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मत्स्य विकास से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें एवं उन्हें प्रोत्साहित करें। योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराए। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मंत्री द्वारा मछुआ भर्ती, चालक भर्ती, मत्स्य विकास निधि, नदियों में रिवर रैंिचंग, ग्राम समाज का पट्टा, अमृत सरोवर, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मत्स्य जीवी सहकारी संघ एवं मत्स्य विकास निगम के जलाशयों/प्रक्षेत्रों के निस्तारण तथा जमा राजस्व की स्थिति एवं जलाशयों में बीज संचय की स्थिति आदि अन्य बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गयी।  बैठक में विशेष सचिव सुनील वर्मा द्वारा मंत्री को बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में ससमय कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। समीक्षा बैठक में एन.एस. रहमानी, निदेशक मत्स्य, संयुक्त निदेशक अनिल कुमार, श्रीमती मोनिशा, एजाज अहमद उप निदेशक मत्स्य, सहित अन्य शासन एवं निदेशालय के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow