Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पिहानी और संडीला क्षेत्रों में भी सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। पिहानी में क्षेत्राधिकारी हरियावां और प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल की उपस्थिति में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं
हरदोई जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के दूसरे भाग के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के खेल स्टेडियम में बालिकाओं के लिए दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रभारी निरीक्षक निशा शुक्ला, महिला आरक्षी मोनिका और माधुरी सहित महिला थाने की टीम ने सहभागिता की।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई, जहाँ पुलिस टीम ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। पिहानी और संडीला क्षेत्रों में भी सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।
पिहानी में क्षेत्राधिकारी हरियावां और प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल की उपस्थिति में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति प्रभारी दीक्षा यादव और महिला आरक्षियों ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के तरीके बताए।
वहीं संडीला में उपनिरीक्षक मीनाक्षी राणा के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर समाज को सशक्त होने का संदेश दिया। इन आयोजनों के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करने और किसी भी संकट के समय पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार
What's Your Reaction?









