Sitapur : हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसडीओ आशुतोष गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर

Apr 7, 2026 - 00:51
 0  6
Sitapur : हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा
Sitapur : हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा

सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीबीपुर गांव के पास बिजली की लाइन ठीक करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। सतनापुर के रहने वाले निजी लाइनमैन वीरू, जो मोदी लाल के बेटे थे, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ जाने से वे खंभे पर ही चिपक गए और बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि करंट लगने के काफी देर बाद तक बिजली की सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे वीरू की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसडीओ आशुतोष गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद विभाग की ओर से 5 लाख रुपये और प्रशासन की ओर से आपदा कोष से 5 लाख रुपये यानी कुल 10 लाख रुपये मुआवजा देने का लिखित भरोसा दिया गया। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई। मुआवजे और जांच के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था और करंट लगने के बाद सप्लाई बंद करने में देरी क्यों हुई।

Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow