Pilibhit : निर्माणाधीन लिंटर गिरने से मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

सुबह के समय जब मजदूर लिंटर की शटरिंग और ढूला खोलने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे मजदूरों के दबते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मश

May 26, 2026 - 21:58
 0  9
Pilibhit : निर्माणाधीन लिंटर गिरने से मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल
Pilibhit : निर्माणाधीन लिंटर गिरने से मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के बीसलपुर में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर खोलते समय अचानक छत गिर गई। लिंटर के मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की जान चली गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बीसलपुर के दुर्गा प्रसाद मोहल्ला निवासी राजेश चंद्र अरविंद उर्फ राजू वकील के घर पर हुआ, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

सुबह के समय जब मजदूर लिंटर की शटरिंग और ढूला खोलने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे मजदूरों के दबते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सभी घायल मजदूरों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद बासठ साल के रामचंद्र लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अन्य मजदूर वीरेंद्र कुमार, बृजपाल और बुद्धसेन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Also Click : Lucknow : ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया, कहा- प्रधान ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं गांवों की जरूरतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow