Lakhimpur- Kheri : आकाश लखीमपुर के पहले ही सत्र में मिली बड़ी कामयाबी, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में चमके जिले के होनहार

संस्थान के नियमित छात्र प्रखर वर्मा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 8887वीं रैंक हासिल की है। वहीं, संस्थान की दूरस्थ शिक्षण योजना (डिस्टेंस लर्निंग) के छात्र और पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले जसमन सिंह छाबड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भा

Jun 1, 2026 - 23:25
 0  4
Lakhimpur- Kheri : आकाश लखीमपुर के पहले ही सत्र में मिली बड़ी कामयाबी, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में चमके जिले के होनहार
Lakhimpur- Kheri : आकाश लखीमपुर के पहले ही सत्र में मिली बड़ी कामयाबी, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में चमके जिले के होनहार

लखीमपुर खीरी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहद गर्व की बात सामने आई है। आकाश लखीमपुर संस्थान ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) में बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान के होनहार छात्र-छात्राओं ने इस कठिन राष्ट्रीय परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

संस्थान के नियमित छात्र प्रखर वर्मा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 8887वीं रैंक हासिल की है। वहीं, संस्थान की दूरस्थ शिक्षण योजना (डिस्टेंस लर्निंग) के छात्र और पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले जसमन सिंह छाबड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 3905वीं रैंक प्राप्त की है। छात्र-छात्राओं की इस बड़ी कामयाबी से पूरे संस्थान और परिवार में खुशी की लहर है। आकाश लखीमपुर के सभी शिक्षकों और सहपाठियों ने दोनों प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना की है। पहले ही प्रयास में मिली इस शानदार सफलता ने यह साफ कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर भी अब युवाओं को राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए बेहतरीन मार्गदर्शन और मजबूत मंच मिल रहा है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow