Moradabad : नागफनी गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जिला जज के पिता की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता

यह मामला करीब दो महीने पुराना है, जब जिला जज के पिता मोहम्मद अशद की उनके ही साले जफर ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेराह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचक

Apr 1, 2026 - 23:54
 0  3
Moradabad : नागफनी गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जिला जज के पिता की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता
Moradabad : नागफनी गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जिला जज के पिता की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में जिला जज के पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीसरे नामजद आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना का मुख्य आरोपी जफर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह मामला करीब दो महीने पुराना है, जब जिला जज के पिता मोहम्मद अशद की उनके ही साले जफर ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेराह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मोहम्मद अशद और उनके साले जफर के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। यही आपसी रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बनी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय के अनुसार, पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और अब तक तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी जफर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब भी एक चुनौती बनी हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जमीन के इस विवाद ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि खून के रिश्तों को भी कलंकित कर दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow