Sitapur : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस चौकी समेत कई अवैध निर्माण ढहाए
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई को देखकर कई दुकानदारों और कब्जाधारियों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी राजागणपति आर के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौराहों को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी योजना के तह
सीतापुर शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कैप्टन मनोज पांडे चौराहे के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह पांच बजे से ही अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। करीब छह बुलडोजरों के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, पूरे इलाके में खलबली मच गई। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि प्रशासन ने सबसे पहले अपनी ही मंडी पुलिस चौकी पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया, जिसके बाद आसपास के अन्य अवैध कब्जों को ढहाने का काम तेज हुआ।
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई को देखकर कई दुकानदारों और कब्जाधारियों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी राजागणपति आर के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौराहों को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी योजना के तहत कैप्टन मनोज पांडे चौराहे के 150 मीटर के दायरे में सर्वे कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कार्रवाई से पहले सभी संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए थे और उनकी आपत्तियों को सुनने के बाद ही यह कदम उठाया गया है।
अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मीक्षी पांडेय और सीओ सिटी विनायक भोसले सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर डटे रहे। सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह के विरोध की स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शहर के विकास और यातायात को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
What's Your Reaction?









