Sitapur : दिल्ली कूच की तैयारी तेज, 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक
बैठक में प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी तय करने पर जोर दिया गया। जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक सुबह 5 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचने की कोशिश
सीतापुर के बिजवार स्थित शिक्षक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। बहराइच के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में हुई इस बैठक में जिले भर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने बताया कि टीईटी को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने के विरोध में टी.एफ.आई. के नेतृत्व में यह बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मंत्रियों ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बैठक में प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी तय करने पर जोर दिया गया। जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक सुबह 5 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचने की कोशिश करें, ताकि पार्किंग और भीड़ जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने यात्रा को व्यवस्थित और समय पर पूरा करने की योजना बनाने को कहा।
विजय कुमार उपाध्याय ने हर ब्लॉक से जाने वाले शिक्षकों की संख्या और उनके वाहनों की जानकारी ली। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाले शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराया और तय संख्या के अनुसार पूरी भागीदारी का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयुक्त मंत्री पुनीत शुक्ला “जीतू” ने किया। इस दौरान बहराइच से आए जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सहित सीतापुर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
What's Your Reaction?









