Sitapur : सीतापुर के उदईपुर पूर्वी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में रंग-बिरंगी झंडियां और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ', 'एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया' और 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल प

Apr 1, 2026 - 22:53
 0  3
Sitapur : सीतापुर के उदईपुर पूर्वी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील
Sitapur : सीतापुर के उदईपुर पूर्वी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, रैली निकालकर बच्चों के नामांकन की अपील

गोंदलामऊ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उदईपुर पूर्वी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पूरे गांव में शिक्षा के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला। 1 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के पहले दिन छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में रंग-बिरंगी झंडियां और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ', 'एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया' और 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जरूर जाएंगे' जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बच्चों ने खेल, पढ़ाई और भोजन के अधिकार का संदेश भी प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया।

अभियान के दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऋतु सिंह ने बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का स्कूल जाना जरूरी है क्योंकि शिक्षा ही उनके बेहतर भविष्य का रास्ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता, सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी कन्नौजिया, सहायक अध्यापक अरविंद सिंह और शिक्षामित्र पुष्पा पाल समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow