Ballia : ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले शराबियों को जनता ने सिखाया सबक, जमकर की पिटाई

पुलिसकर्मी ने खुद को घिरता देख वहां मौजूद आम जनता से मदद की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग तुरंत आगे आए और उन्होंने एक-एक करके हुड़दंग करने वाले युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अत्यधिक

May 25, 2026 - 21:02
 0  4
Ballia : ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले शराबियों को जनता ने सिखाया सबक, जमकर की पिटाई
Ballia : ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले शराबियों को जनता ने सिखाया सबक, जमकर की पिटाई

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कदमतर चौराहे पर नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। युवकों ने न सिर्फ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि विरोध करने पर वहां मौजूद भीड़ पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश भी की। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का साथ देते हुए हुड़दंग मचाने वाले युवकों की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय तेज धूप में ट्रैफिक पुलिस का जवान पंचानंद चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी, जिससे यातायात बाधित होने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने जब उनसे गाड़ी को किनारे लगाने का अनुरोध किया, तो कार सवार युवक भड़क गए। कार से उतरे युवकों ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन खींचकर अपनी कार में बिठाने का प्रयास करने लगे।

पुलिसकर्मी ने खुद को घिरता देख वहां मौजूद आम जनता से मदद की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग तुरंत आगे आए और उन्होंने एक-एक करके हुड़दंग करने वाले युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अत्यधिक नशे में थे। पीड़ित पुलिसकर्मी पंचानंद ने बताया कि वे लोग उसे जबरन अगवा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद जनता ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया और हुड़दंगियों को सबक सिखाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow