Sitapur : मैजिक पेन से चेक बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों का चूना लगाने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

पुलिस ने इनके पास से चार कूट रचित आधार कार्ड, पांच फर्जी पहचान पत्र, फाइनेंस कंपनी के फर्जी कार्ड, एक केमिकल वाला मैजिक पेन, एक लाइटर, चेक बुक, लोन के फॉर्म, मोबाइल और एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को फाइनेंस कंप

Apr 21, 2026 - 22:20
 0  4
Sitapur : मैजिक पेन से चेक बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों का चूना लगाने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
Sitapur : मैजिक पेन से चेक बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों का चूना लगाने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है जो दूसरे जिलों में जाकर व्यापारियों के साथ बड़ी धोखाधड़ी करता था। यह गिरोह "मैजिक पेन" और लाइटर का इस्तेमाल कर चेक पर लिखी जानकारी मिटा देता था और फिर उसमें मोटी रकम भरकर बैंक से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने इस मामले में पीयूष शुक्ला, अशोक रतन और अमर सिंह को बहुगुणा चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बलिया, कोलकाता और प्रयागराज के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके पास से चार कूट रचित आधार कार्ड, पांच फर्जी पहचान पत्र, फाइनेंस कंपनी के फर्जी कार्ड, एक केमिकल वाला मैजिक पेन, एक लाइटर, चेक बुक, लोन के फॉर्म, मोबाइल और एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर व्यापारियों को लोन दिलाने का लालच देते थे। झांसे में लेकर वे व्यापारियों से उनके दस्तावेज और हस्ताक्षर किए हुए चेक ले लेते थे। वे व्यापारी से उसी मैजिक पेन से चेक पर कम पैसे भरवाते थे और बाद में लाइटर की गर्मी से उस स्याही को मिटाकर वहां लाखों रुपये लिख देते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है कि किसी अनजान को अपना चेक न दें और हमेशा अपने पेन का ही इस्तेमाल करें।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow