Sitapur : पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कसी कमर, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिले में परीक्षा के लिए कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजा

Apr 21, 2026 - 22:18
 0  4
Sitapur : पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कसी कमर, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sitapur : पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कसी कमर, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर. ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि परीक्षा की पवित्रता और गोपनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में परीक्षा के लिए कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि अभ्यर्थियों को जाम की समस्या न झेलनी पड़े। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा बिजली विभाग को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के पास उचित प्रबंध किए जाएं और इसका प्रचार किया जाए ताकि किसी को भी खुले में रात न बितानी पड़े।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow