Hathras : हनुमान जन्मोत्सव पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान, विदाई समारोह में उमड़ी शिक्षकों की भीड़
मुरसान ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमि
हाथरस के मुरसान ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अपना लंबा समय देने वाले शिक्षकों के योगदान को याद किया गया। समारोह के दौरान श्रीचंद, श्याम प्यारी, नगीना परवीन और महामंत्री विजयवीर सिंह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड का पाठ कराया गया और हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, शशिबाला, आलोक श्रीवास्तव और पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमरनाथ, रजत जिंदल, अथर्व कोहली, संदीप कुमार, यतेंद्र पाठक, संतोष शर्मा, सचिन, नरेश मीणा और वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने सेवानिवृत्त हुए साथियों को उपहार भेंट किए और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









