Hathras : संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नाजिम का कहना है कि उनके पिता को उनके ताऊ का बेटा काफी समय से अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र स्थित बूढ़े गांव में अपने साथ रखता था। आरोप है कि वहां उनके पिता को बंधक बनाकर रखा गया था और उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। ना

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 23:06
46 Views
Hathras : संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पोस्‍टमार्टम हाऊस पर शव मिलने के इंतजार में बैठे परिजन

हाथरस के ऊसवा गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय शराफत अली की मौत को लेकर उनके बेटे नाजिम ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

नाजिम का कहना है कि उनके पिता को उनके ताऊ का बेटा काफी समय से अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र स्थित बूढ़े गांव में अपने साथ रखता था। आरोप है कि वहां उनके पिता को बंधक बनाकर रखा गया था और उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। नाजिम ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पिता से मिलने गया था और जब उन्हें अपने साथ वापस लाने लगा, तो ताऊ के बेटे ने उनके साथ मारपीट की। नाजिम अपने पिता को ऊसवा गांव ले आया, लेकिन घर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। बेटे ने आशंका जताई है कि पिता की मौत सदमे, हार्ट अटैक या उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण हुई है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि मृतक पिछले करीब दो वर्षों से अपने भतीजे के पास रह रहा था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, फिर भी पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow