Hathras : सासनी की बेटी दीक्षा सिंह ने आईएसबी हैदराबाद से हासिल की डिग्री, क्षेत्र का नाम किया रोशन

परिजनों ने बताया कि आईएसबी हैदराबाद दुनिया भर में मशहूर संस्थान है, जहाँ शिक्षा पाना बहुत कठिन होता है और इसके लिए कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ता है। देश-विदेश के मेधावी छात्र यहाँ पढ़ने आते हैं और बहुत कम सीटों वाले इस विशेष प्रोग्राम में

Mar 31, 2026 - 23:08
49 Views
Hathras : सासनी की बेटी दीक्षा सिंह ने आईएसबी हैदराबाद से हासिल की डिग्री, क्षेत्र का नाम किया रोशन
दीक्षा सिंह परिवार के साथ

हाथरस जिले के सासनी कस्बे की होनहार बेटी दीक्षा सिंह ने प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) से अपना बिजनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर डिग्री हासिल की है। दीक्षा सिंह की इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। वे महेंद्र सिंह सोलंकी की पुत्री हैं।

परिजनों ने बताया कि आईएसबी हैदराबाद दुनिया भर में मशहूर संस्थान है, जहाँ शिक्षा पाना बहुत कठिन होता है और इसके लिए कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ता है। देश-विदेश के मेधावी छात्र यहाँ पढ़ने आते हैं और बहुत कम सीटों वाले इस विशेष प्रोग्राम में जगह बनाना दीक्षा की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। संस्थान के कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान डायरेक्टर भगवान चौधरी ने सफल छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।

इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दीं। दीक्षा की यह कामयाबी न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे सासनी क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा और परिश्रम का एक बड़ा उदाहरण बनी है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह सोलंकी और अंजली सिंह सोलंकी सहित परिवार और समाज के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए दीक्षा के बेहतर भविष्य की कामना की है।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow