Hathras : लाल ने यूपीपीएससी में लहराया परचम, उपदेश कुमार को मिली छठी रैंक
उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनका चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है, जिससे उनके परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उपदेश कुमार की इस उपलब्धि पर उनके गां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में हाथरस जिले के तीन अभ्यर्थियों ने बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोह निवासी उपदेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में छठी रैंक प्राप्त की है। उपदेश कुमार एक किसान गुरुवचन सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में पटियाली में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनका चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है, जिससे उनके परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उपदेश कुमार की इस उपलब्धि पर उनके गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि घर लौटने पर गांव के अंबेडकर पार्क में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
उपदेश कुमार के पिता गुरुवचन सिंह ने अपने बेटे की सफलता पर गर्व महसूस करते हुए खुशी जताई। इस अवसर पर उनके परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और एक-दूसरे को बधाई दी। हाथरस के अन्य दो अभ्यर्थियों की सफलता ने भी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









