Hardoi: घुमंतु समुदायों के सर्वेक्षण एवं कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु बैठक सम्पन्न। 

Hardoi: जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि आज सवायजपुर ब्लॉक के प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान केंद्र में विभाग द्वारा घुमंतु समुदायों

By INA News Desk
Oct 14, 2025 - 16:48
41 Views
Hardoi: घुमंतु समुदायों के सर्वेक्षण एवं कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु बैठक सम्पन्न। 
घुमंतु समुदायों के सर्वेक्षण एवं कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु बैठक सम्पन्न। 

Hardoi: जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि आज सवायजपुर ब्लॉक के प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान केंद्र में विभाग द्वारा घुमंतु समुदायों के सर्वेक्षण एवं उत्थान संबंधी कार्यों के लिए एक जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आधार, बैंक खाता, राशन कार्ड, एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रांत युवा संयोजक रूद्राक्ष, राज्यवर्धन सिंह, अभिषेक, प्रदीप आदि उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र घुमंतु परिवार तक पहुँचाया जाएगा और सर्वेक्षण कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत युवा संयोजक रूद्राक्ष, राज्यवर्धन सिंह, अभिषेक, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : सण्डीला में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मिले लाभ और प्रमाण पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow