Hardoi: जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 

हरदोई: पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी, हरदोई में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस

By INA News Desk
Oct 14, 2025 - 16:42
61 Views
Hardoi: जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 

हरदोई: पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी, हरदोई में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट, बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मिशन वात्सल्य स्पॉन्सरशिप योजना और चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामाशीष कुशवाहा, संयुक्त निदेशक अभियोजन उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और इसके महत्व के बारे में सरल भाषा में बताया। इसी क्रम में पिंकी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई ने साइबर सुरक्षा के खतरे एवं सावधानियों पर प्रकाश डाला, जबकि रूबी देवी, सेंटर मैनेजर ने अन्य संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार, रमेश सिंह, नीरज सिंह, विवेचना सिंह (काउंसलर) तथा समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे समाज में सुरक्षित एवं सशक्त बन सकें।

Also Read- Hardoi : सण्डीला में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मिले लाभ और प्रमाण पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow