Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक, पौधों की जीवित गिनती, सुरक्षा और गंगा सफाई पर सख्त निर्देश। 

जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में

By INA News Desk
Oct 14, 2025 - 16:57
53 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक, पौधों की जीवित गिनती, सुरक्षा और गंगा सफाई पर सख्त निर्देश। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक, पौधों की जीवित गिनती, सुरक्षा और गंगा सफाई पर सख्त निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई: जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जिला वृक्षारोपण के तहत जनपद स्तरीय विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि लगायें गये वृक्षों में कितने जीवित है उनकी गणना करते हुए फोटो सहित सत्यापन आख्या तत्काल उपलब्ध करायें।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण करने वाले विभागाध्यक्षों से कहा कि वृक्षारोपण के बाद उन वृक्षों की सुरक्षा, सिंचाई एवं संरक्षण के सम्बन्ध में क्या उपाय किये गये है उसकी जानकारी भी उपलब्ध करायें। जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे के गांवों में डोर टू डोर अभियान चलाकर कूड़ा निरस्तारण कराये तथा गंगा किनारों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई करायें।

उन्होने कहा कि गंगा में किसी भी नाले का प्रवाह न होने दिया जाये और वायो मेडिकल वेस्ट का मुख्य चिकित्सा अधिकारी निस्तारण करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रभागीय निदेशक जेबी सैन्डे, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूमिणमा श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला गंगा समिति के अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement