Hardoi: 11 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या करने का आरोप, पुलिस टीमें जुटीं

शाहाबाद कोतवाली इलाके के गांव लालपुर से करीब 1 किमी दूर स्थित एक गन्ने के खेत में दोपहर करीब पौने एक बजे किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

By INA News Desk
Oct 23, 2024 - 21:13
180 Views
Hardoi: 11 साल के किशोर का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या करने का आरोप, पुलिस टीमें जुटीं

Hardoi News INA.
शाहाबाद कोतवाली इलाके के गन्ने के खेत में करीब 5 दिन पहले गायब एक 11 वर्षीय किशोर का शव क्षत-विक्षत हालातों में मिला। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस टीमें अभी पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही हैं। खेत में शव मिलने की जानकारी तब हुई, जब लोगों को इसके सड़ने की दुर्गंध आने लगी।

शाहाबाद कोतवाली इलाके के गांव लालपुर से करीब 1 किमी दूर स्थित एक गन्ने के खेत में दोपहर करीब पौने एक बजे किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि करीब 5 दिन पहले लालपुर निवासी नेतराम का 11 वर्षीय बालक खेल रहा था जिस पर उसके पिता नेतराम ने घर जाने की बात कही लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया।

जिस पर उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया। किशोर का शव खेत मे नग्न अवस्था मे मिला और उसके सिर के बाल गायब थे। शव के पास ही एक हाथ और एक पैर मिला। अंदेशा है कि हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत मे फेंक दिया गया और बाद में जानवरों ने भी उसे नोंच खाया।

जिस कारण से शव क्षत-विक्षत अवस्था मे मिला। बहरहाल, एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें लगाई गयीं हैं और गहनता से हर बिंदु की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow