Hardoi: 9 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर नवीन तैनाती मिली, 2 के कार्यक्षेत्र में बदलाव

एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर 9 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर नवीन दायित्व सौंपे गए जबकि 2 उपनिरीक्षकों के थाना क्षेत्र में बदलाव किया गया।

By INA News Desk
Oct 23, 2024 - 00:16
80 Views
Hardoi: 9 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर नवीन तैनाती मिली, 2 के कार्यक्षेत्र में बदलाव
एसपी नीरज कुमार जादौन

Hardoi News INA.
मंगलवार को जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर 9 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर नवीन दायित्व सौंपे गए जबकि 2 उपनिरीक्षकों के थाना क्षेत्र में बदलाव किया गया। इस क्रम में विपिन कुमार, शिव शंकर मिश्रा, गोपाल मणि मिश्रा, अंगद सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवेंद्र राय, रामलखन, अरविंद यादव व अखिलेश कुमार को क्रमशः चौकी प्रभारी कस्बा थाना पाली, चौकी प्रभारी रूपापुर थाना सवायजपुर, चौकी प्रभारी प्रतापनगर थाना बेनीगंज, थाना बघौली, थाना पिहानी, थाना बेहटागोकुल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बेहटागोकुल, चौकी प्रभारी बघौली चौराहा व चौकी प्रभारी लालपालपुर थाना कोतवाली शहर का नवीन दायित्व दिया गया तो वहीं उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर को चौकी प्रभारी रूपापुर संसोधन कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना अतरौली व अवधेश सिंह को चौकी प्रभारी बघौली चौराहा से चौकी प्रभारी भडायल थाना टड़ियावां के पद पर आमद करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow