Hardoi: एसपी के निर्देशन में गोष्ठी आयोजित, अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश

एसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गश्त बढ़ाने व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए।

Oct 23, 2024 - 00:01
46 Views
Hardoi: एसपी के निर्देशन में गोष्ठी आयोजित, अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश

Hardoi News INA.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार कक्ष में समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही, लम्बित विवेचनायें, महिला व पुरुष बीट प्रणाली की समीक्षा, अपराधियों का सत्यापन, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गश्त बढ़ाने व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow