Hardoi: लड़की को भगा ले जाने के मामले में अभियुक्ता को पकड़ा

बीते 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना मल्लावां में तहरीर देते हुए बताया था कि आफताब और शाकिब निवासीगण जमुनिया बाग थाना कासिमपुर हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया।

Oct 23, 2024 - 21:34
 0  42
Hardoi: लड़की को भगा ले जाने के मामले में अभियुक्ता को पकड़ा

Hardoi News INA.
मल्लावां थाना इलाके में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में संलिप्त दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीते 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना मल्लावां में तहरीर देते हुए बताया था कि आफताब और शाकिब निवासीगण जमुनिया बाग थाना कासिमपुर हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर ओसामा रिजवी पुत्र अजीम अहमद निवासीबगनव तकिया थाना रहीमाबाद लखनऊ व खुर्शीद आलम उर्फ आसी पुत्र लियाकत अली निवासी गांव असही थाना कासिमपुर हरदोई को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। अब जांच के दौरान प्रकाश में आई अभियुक्ता कोमल गौतम पुत्री रामकिशोर निवासिनी गांव नरायनपुर थाना संडीला हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow