Hardoi: 430 बोरी अनाज पर डाला डांका, पुलिस ने पकड़ा
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पूर्व में योजना बनाकर उसने अपने एक अन्य साथी अंकित पुत्र प्रभु यादव निवासी गांव बड़ौरी थाना कोतवाली देहात हरदोई के साथ मिलकर ट्रक में लदे गेहूं को अहिरोरी रोड पर बेंच दिया था।
Hardoi News INA.
हरदोई की राइस मिल से 430 बोरी गेहूं चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 सितंबर को चौधरी राइस मिल के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने सांडी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि 29 अगस्त को राइस मिल सांडी मंडी से 430 बोरी गेहूं ट्रक में लड़कर ट्रक चालक मनोज यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी राधा नगर कोतवाली शहर हरदोई श्री राम एग्रो इंडस्ट्रीज नदरगंज लखनऊ के लिए भेजा गया था, जो कि गेहूं लदे ट्रक के साथ वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए ट्रक चालक मनोज यादव पुत्र सुरेश यादव को पुलिस ने ट्रक सहित गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पूर्व में योजना बनाकर उसने अपने एक अन्य साथी अंकित पुत्र प्रभु यादव निवासी गांव बड़ौरी थाना कोतवाली देहात हरदोई के साथ मिलकर ट्रक में लदे गेहूं को अहिरोरी रोड पर बेंच दिया था। पुलिस को बताया कि अंकित ने गेंहू बेंचने से मिले रुपयों में से 50,000 रु. मनोज को दिए तब। जबकि शेष रुपए भी अंकित के पास हैं। पुलिस द्वारा अंकित की उसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?











