Gonda : गोंडा में 20 साल पुराने भूमि विवाद में युवक की हत्या, भाई गंभीर घायल

गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मांझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव में 20 साल पुराने भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात में खेत में सिंचाई कर रहे 32 वर्षीय शिवशं

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 00:02
35 Views
Gonda : गोंडा में 20 साल पुराने भूमि विवाद में युवक की हत्या, भाई गंभीर घायल
Gonda : गोंडा में 20 साल पुराने भूमि विवाद में युवक की हत्या, भाई गंभीर घायल

गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मांझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव में 20 साल पुराने भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात में खेत में सिंचाई कर रहे 32 वर्षीय शिवशंकर दुबे उर्फ लल्ला दुबे पुत्र देवी दयाल पर पड़ोसी छत्तर बली दुबे और उनके चार बेटों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। कहासुनी के बाद हमलावरों ने लल्ला दुबे को कई वार किए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लल्ला दुबे को बचाने दौड़े उनके भाई अमरनाथ दुबे पर भी चाकू से हमला हुआ। अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हैं और गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मृतक के पीछे तीन छोटे बच्चे सौरभ (12 वर्ष), शिवांश (10 वर्ष) और लक्ष्मी (8 वर्ष) रह गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने छत्तर बली दुबे और उनके चार बेटों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। दोनों पक्ष पट्टीदार हैं और विवाद पुराना है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। यह घटना पुलिस की निगरानी और समय पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाती है। प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लग रहा है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow