Sultanpur : सुल्तानपुर में क्लोन ऐप से ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

जांच में पता चला कि ठगी क्लोन ऐप से की गई थी। अमेठी के अभिषेक सिंह से 85 लाख और लखनऊ के अपनीश सिंह से 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी भी इसी गिरोह ने की। इन मामलों

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 23:59
31 Views
Sultanpur : सुल्तानपुर में क्लोन ऐप से ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Sultanpur : सुल्तानपुर में क्लोन ऐप से ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर जिले की साइबर क्राइम और एसओजी ने एक बड़े ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने असम और मुंबई से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कंपनी का क्लोन ऐप बनाकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से 2 करोड़ 75 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। मामले की शुरुआत शफीपुर निवासी भास्कर पांडेय की शिकायत से हुई। उन्होंने फेसबुक पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा जो शेयर बाजार में मुनाफा देने का दावा करता था। जानकारी के लिए डिटेल्स भरने पर श्रुति असाती नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने उन्हें ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप के टीचर दौलत जैन ने मैसेज से स्कीम बताई और कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ा पैसा लगवाकर मुनाफा दिखाया गया। बाद में भास्कर से कुल 10 लाख 11 हजार 689.75 रुपये और लगवा लिए गए जो कभी वापस नहीं मिले।

जांच में पता चला कि ठगी क्लोन ऐप से की गई थी। अमेठी के अभिषेक सिंह से 85 लाख और लखनऊ के अपनीश सिंह से 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी भी इसी गिरोह ने की। इन मामलों में अलग-अलग साइबर थानों में केस दर्ज हैं।

भास्कर के खाते से ट्रांसफर पैसे की जांच से हनीफ एग्रो ट्रेडर्स (हनीफ काजी, कामरूप असम) और शमशुद्दीन अहमद (कामरूप असम) के खाते सामने आए। साइबर टीम ने असम जाकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने शफीकुल इस्लाम और जाकिर खान (बारपेटा असम) के कहने पर खाते दिए। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सुल्तानपुर लाया गया। मुंबई में टीम ने मुखबिर सूचना पर संतोष सुर्वे (भिवंडी), विजय ईश्वर कलान्तरे (नवी मुंबई) और फरीद मलिक (मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया। इन्हें भी पूछताछ के लिए लाया गया है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow