Hathras News: विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं को बताया मतदान का महत्व, श्वेता चौधरी ने किया खुला संवाद

मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में बुधवार को डायट कॉलेज में विकसित भारत

By INA News Desk
Nov 4, 2026 - 22:24
5 Views
Hathras News: विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं को बताया मतदान का महत्व, श्वेता चौधरी ने किया खुला संवाद
विकसित भारत युवा संवाद में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी
Advertisement
Advertisement

हाथरस। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में बुधवार को डायट कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद एवं 'अपने वोट को जानें' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने मेरा युवा भारत की गतिविधियों, उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया।

युवा आइकॉन अश्विनी चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्वेता चौधरी और युवाओं के बीच खुला संवाद रहा। युवाओं ने मतदान एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने और जागरूक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Also Read- Gopalganj Murder Case - होटल में रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू गोदकर हत्या, बीच-बचाव में तीन स्टाफ कर्मी भी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement